रविवार, 2 मार्च 2014

केबिनेट ने प्रस्ताव पास कर दिया कि जाटों को अब पिछड़ी जाती मान लिया जाएऔर उसे आरक्षण दिया जाए सरकारी नौकरी में । यह जाति अब तक सामान्य जाति थी। अब तो शंका होने  लगी है कि देश प्रगति कर रहा  है या अवनति कि और जा रहा है। ६५ वर्षों में जातियाँ जो पिछड़ी हुई थीं उन्हें तरक्की करते हुए सामान्य जाति  हो जाना चाहिए था वहाँ हुआ ये कि जो सामान्य जाति थी वो पिछड़ी हो गयी और जो पिछड़ी हुई थी वो अब दलितों कि श्रेणियों में आ गयी जैसे कि उत्तरप्रदेश की सरकार कुम्हार आदि जातियों को अनुसूचित जाती का दर्ज दे रही  . शायद ६५ वर्षों का ये छद्म लोकतंत्र लगातार फेल होता जा रहा है। ये तथाकथित व्यवस्था और तथाकथित व्यवस्थापकों का नाकारापन और व्यर्थता का इंगित करता है। 
                                             

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें